भोपाल: राज्य सरकार ने प्रयागराज एवं मथुरा-वृन्दावनल को भी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में शामिल कर लिया है। इसके लिये धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने 11 साल पहले बनी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2012 में बदलाव कर दिया है। अब प्रदेश के वृध्दजन उप्र के प्रयागराज एवं मथुरा-वृन्दावन तीर्थस्थल का भी दर्शन कर सकेंगे।