आईक्यूओ 9

मुख्य विशेषताएं:

iQOO 9 स्मार्टफोन का नया कलर वेरिएंट लॉन्च।

फोन की कीमत 42,990 रुपये है।

फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो की सहायक कंपनी iQOO ने भारत में अपने iQOO 9 स्मार्टफोन का एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने फोन का फीनिक्स (ऑरेंज) एडिशन पेश किया है। iQOO के मुताबिक, स्मार्टफोन का यह नया एडिशन कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में पहले से ही दमदार फीचर्स हैं। इस फोन की खासियत यह है कि यह महज 6 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाता है। iQOO 9 हैंडसेट भारत में पहले से ही दो रंगों लीजेंड (ग्रे) और अल्फा (ब्लैक) में उपलब्ध है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by iQOO India (@iqooind)

iQOO 9 के फीचर्स और कीमत

कंपनी ने इस फोन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। iQOO 9 स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आता है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 8GB + 128GB स्टोरेज के साथ 42,990 रुपये है और 12GB + 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 46,990 रुपये है। अन्य कलर वेरिएंट की तरह, iQOO 9 का नया कलर एडिशन Amazon.in और iQOO e-Store पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन में 120 वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ 4350 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन महज 6 मिनट में 50 फीसदी और 18 मिनट में 100 फीसदी चार्ज हो जाता है।

iQOO 9 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 48-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 13-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 13-मेगापिक्सल का पेशेवर पोर्ट्रेट कैमरा है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसमें 6.56 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2376x1080 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें गेमिंग के लिए अलग-अलग फीचर भी हैं। स्क्रीन के दायीं और बायीं तरफ अलग-अलग सेंसर हैं, जिन्हें आप गेमिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+5जी प्रोसेसर और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।