भोपाल : प्रदेश में इस साल स्कूली बच्चों को ईरुपी के माध्यम से नि:शुल्क वितरण किया जायेगा। इसके लिये सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से तैयारियां करने के लिये कहा गया है।

इस योजना के क्रियान्वयन के लिये सभी जिलों में दल गठित किये गये हैं तथा नोडल अधिकारी से कहा गया है कि वह विकास खण्ड के कक्षा 6ठी एवं कक्षा 9वं के समस्त छात्र-छात्राओ की मेपिग एवं प्राफाईल अपडेशन कार्य की मानिटरींग करें एवं प्रतिदिन अपने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी से जानकारी प्राप्त करें।