मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित करते हुए कहा कि नई दिल्ली में मध्यप्रदेश सुशासन एवं विकास रिपोर्ट 2022 प्रस्तुत करना प्रदेश की बड़ी उपलब्धि है। सुशासन और विकास पर ऐसी रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाला मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर केंद्रीय मंत्रियों तथा देश के आर्थिक जगत के लब्ध प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने मध्यप्रदेश की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक वंदे-मातरम के गान के साथ आरंभ हुई।
भगवान राम हमारे रोम रोम में रमे हैं, हर सांस में बसे हैं।
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) April 5, 2022
मेरी अपील है कि इस राम नवमीं पर हर राम मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन और आरती हो।
रामनवमी पूर्ण भव्यता और दिव्यता के साथ मनाई जाएगी: CM pic.twitter.com/ShPYlHeNHx
'मध्यप्रदेश सुशासन एवं विकास रिपोर्ट-2022'
— Jansampark MP (@JansamparkMP) April 5, 2022
-----#MadhyaPradesh बना सुशासन पर रिपोर्ट जारी करने वाला देश का पहला राज्य।@AIGGPA #MPSDR2022 pic.twitter.com/phwzGGeKw8
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न स्तरों पर गौरव दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। अपने गाँव, नगर के विकास, वहाँ के लोगों के कल्याण और स्थानीय लोगों की भागीदारी की भावना गौरव दिवस से अभिव्यक्त हो रही है।
प्रदेश में दोबारा शुरु की जा रही तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री जी और सभी मंत्रीगण के एक ट्रेन में तीर्थ दर्शन पर जाने के निर्णय में संशोधन हुआ है। योजना के बेहतर संचालन की दृष्टि से अब सभी मंत्रीगण एक ट्रेन में यात्रा करने की जगह अलग-अलग ट्रेनों में जाएंगे। pic.twitter.com/Gf5DivId8z
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) April 5, 2022
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में रामनवमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। चित्रकूट और ओरछा में विशेष आयोजन होंगे। हर राम मंदिर में दीप प्रज्वलित होंगे और रामनवमी पूर्ण भव्यता और दिव्यता के साथ मनाई जाएगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आज मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना आरंभ की जा रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी ने अपने सर्वे में बताया है कि प्रदेश में बेरोजगारी की दर 1.4% है, जो अन्य राज्यों की तुलना में कम है। प्रदेश में रोजगार के अवसर निर्मित करने और युवाओं को स्वरोजगार में सहयोग का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पिछले 3 माह में 14 लाख लोगों को ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार से लगाया गया है। यह समन्वित प्रयास का परिणाम है। उद्यम क्रांति योजना प्रदेश के युवाओं के लिए वरदान सिद्ध होगी।
योजना का प्रस्तुतीकरण
मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले उद्यम क्रांति योजना पर प्रस्तुतिकरण हुआ, जिसमें योजना के उद्देश्य, पात्रता, पात्र परियोजना, बैंकों की भूमिका, वित्तीय सहायता के प्रकार, आवेदन और स्वीकृति की प्रक्रिया आदि की जानकारी दी गई। प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि योजना का क्रियान्वयन ऑनलाइन पोर्टल से होगा और बैंक द्वारा अधिकतम 6 सप्ताह में आवेदन पर निर्णय लिया जाना अनिवार्य किया गया है।