राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो में सफर किया। राष्ट्रपति के मेट्रो में सफर करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राष्ट्रपति की इस यात्रा का उद्देश्य दिल्लीवासियों के दैनिक अनुभवों से जुड़ना बताया गया है।  

    

वीडियो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इर्द-गिर्द काफी संख्या में सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारी सतर्क दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि मेट्रो में राष्ट्रपति मुर्मू को डीएमआरसी के शीर्ष अधिकारी मेट्रो के संचालन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

वीडियो में राष्ट्रपति मेट्रो की सीट पर बैठ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पीली कलर की साड़ी और मस्टर्ड कलर का स्वेटर पहना हुआ है।