राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर आदिवासी समाज में खुशी का माहौल है। तो फ़िर आइये जानते है राष्ट्रपति को कितनी तनख्वाह मिलती है। साथ ही यात्रा, रोमिंग, सुरक्षा आदि पर कितनें पैसे ख़र्च किये जाते हैं। जानिए राष्ट्रपति को आगे भी क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

राष्ट्रपति कौन बन सकता है?
भारत का संविधान देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए कुछ शर्तों को निर्धारित करता है, जैसे कि वह भारत का नागरिक होना चाहिए। 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो और लोकसभा सदस्य के रूप में चुनाव के लिए पात्र हो। साथ ही भारत सरकार, राज्य सरकार, या फ़िर किसी भी सरकारी पद धारण करने वाला व्यक्ति राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ सकता है।

वेतन कितना है?
यदि आप राष्ट्रपति बनते हैं तो आपको लगभग 5 लाख रुपये प्रति माह वेतन दिया जाता हैं। राष्ट्रपति का वेतन राष्ट्रपति की उपलब्धियां और पेंशन अधिनियम 1951 द्वारा निर्धारित किया जाता है। 2018 में, राष्ट्रपति का वेतन 1,50,000 रुपये से बढ़ाकर 5,00,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया था। संविधान की दूसरी अनुसूची के अनुसार, राष्ट्रपति को मूल रूप से प्रति माह 10,000 रुपये का भुगतान किया जाता था। 1998 में इस राशि को बढ़ाकर 50,000 कर दिया गया था। फ़िर इसे बढ़ाकर 1,90,000 कर दिया गया था। साथ ही राष्ट्रपति को मासिक वेतन के अलावा कई भत्ते भी मिलते हैं।

राष्ट्रपति का निवास-
भारत के राष्ट्रपति दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में रहते हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा निवास स्थान है। स्वतंत्रता से पहले वायसराय के निवास के लिए राष्ट्रपति भवन बनाया गया था। करीब 320 एकड़ में फैले इस भवन का निर्माण कार्य 1929 में पूरा हुआ था। इसके मुख्य भवन में 340 कमरे हैं। इसमें राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास, स्वागत कक्ष, अतिथि कक्ष और कार्यालय शामिल हैं। इसकी परिधि में राष्ट्रपति उद्यान, खुले स्थान, अंगरक्षकों और कर्मचारियों के आवास, अस्तबल, अन्य कार्यालय आदि शामिल हैं। आम जनता राष्ट्रपति भवन के कुछ हिस्सों जैसे संग्रहालय, मुगल गार्डन आदि का भी भ्रमण कर सकती है।

राष्ट्रपति अपनी छुट्टियां कहाँ बिताते हैं?

भारत के राष्ट्रपति के लिए दो वेकेशन तय हैं, एक उत्तर में और एक दक्षिण में..! उत्तर में शिमला में एक रिट्रीट बिल्डिंग मशोबरा है। राष्ट्रपति वर्ष में कम से कम एक बार मशोबरा हिल की चोटी पर स्थित इस दर्शनीय स्थल का दौरा करते हैं। यहाँ करीब 10,628 वर्ग फुट की इमारत 1850 में बनाई गई थी।

दूसरा है हैदराबाद के बोलारम में राष्ट्रपति निलयम..! स्वतंत्रता के बाद, बोलारम में राष्ट्रपति निलयम भवन को हैदराबाद के निज़ाम से ले लिया गया था। 1860 में बनी इस इमारत का कुल क्षेत्रफल 90 एकड़ है। एक मंजिला इमारत में 11 कमरे हैं। एक डाइनिंग हॉल, सिनेमा हॉल, दरबार हॉल, मॉर्निंग रूम और डाइनिंग रूम भी शामिल है। राष्ट्रपति साल में कम से कम एक बार यहां जाते हैं।
राष्ट्रपति कौन सी कार इस्तमाल करते हैं?
भारत के राष्ट्रपति की कारों को भी समय के साथ अपग्रेड किया गया है। प्रेसिडेंशियल कारों का मेक, मॉडल और रजिस्ट्रेशन नंबर गोपनीय होता है। एक दिलचस्प तथ्य यह है कि राष्ट्रपति की कार में लाइसेंस प्लेट नहीं होती है। इसके बजाय, राष्ट्रीय प्रतीक चिपका दिया जाता है। राष्ट्रपति के लिए एक नया मर्सिडीज मेबैक एस600 पुलमैन गार्ड वाहन आ गया है।

Carblog India की रिपोर्ट के अनुसार, बख़्तरबंद कार VR9-स्तर की बैलिस्टिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पर्याप्त मजबूत है। कार, हैंडगन, सैन्य राइफल, बम, विस्फोटक और यहां तक कि .44 कैलिबर तक के गैस हमलों का सामना कर सकती है। राष्ट्रपति के काफिले में उनकी काली मर्सिडीज मेबैक और कई अन्य वाहन शामिल हैं। पहले मर्सिडीज बेंज बख्तरबंद लिमोसिन का इस्तेमाल होता था। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, कैडिलैक और रोल्स रॉयस आदि में घूमते थे।
सुरक्षा के लिए विशेष अंगरक्षक
राष्ट्रपति की सुरक्षा उनके स्पेशल बॉडी गार्ड्स द्वारा की जाती है। स्पेशल बॉडी गार्ड्स न केवल सबसे वरिष्ठ बल्कि भारतीय सशस्त्र बलों की सबसे पुरानी इकाई भी है। यह दुनिया की एकमात्र घुड़सवार सेना इकाई है। बॉडी गार्ड्स शांतिकाल के दौरान औपचारिक इकाइयों के रूप में कार्य करते हैं, लेकिन युद्ध के दौरान तैनात किए जा सकते हैं क्योंकि वे प्रशिक्षित पैराट्रूपर्स हैं।
सेवानिवृत्ति पर क्या लाभ हैं?
सेवानिवृत्ति के बाद भी भारत के राष्ट्रपति को कई लाभ मिलते हैं। राष्ट्रपति को प्रतिमाह 1.5 लाख पेंशन, पति या पत्नी को सचिवीय सहायता के रूप में 30,000 प्रति माह, एक अच्छा बंगला, दो मुफ्त लैंडलाइन फोन, एक मोबाइल फोन, पांच निजी कर्मचारी, साथ ही करीब 60,000 रुपये का वार्षिक खर्च भी शामिल हैं। इसके अलावा हेल्थ सुविधा, मुफ्त ट्रेन और हवाई यात्रा जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।