भोपाल। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजधानी में कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय समागम केंद्र में आयोजित 'एक देश-एक स्वास्थ्य सेवा" पर आरोग्य मंथन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने आंवले का पौधा भेंंट कर शाल ओढ़ाकर यहां राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि हमारी वैक्सीन से मानव जीवन बचा है। उन्होंने बताया कि जब मैं दो दिन की विदेश यात्रा पर था तो वहां दो देशों में कार्यक्रम थे। वहां के प्रधानमंत्री ने बताया यदि भारत वैक्सीन नहीं देता तो हमारी आबादी आधी भी नहीं बचती। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक स्वास्थ्य सेवा के लिए वर्तमान सेवाओं को समझना ही होगा। उन्होंने बताया कि देश के सभी राज्यों में 85 प्रतिशत क्षेत्र में आरोग्य भारती सक्रिय है जोकि लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं भी मुहैया करा रही है।
'आरोग्य मंथन' कार्यक्रम का शुभारंभ। #Bhopal @rashtrapatibhvn @arogyabharti https://t.co/4g5L6GRG7u
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) May 28, 2022
यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने कोविड में तीनों पद्धतियों का उपयोग कोविड-19 से लड़ने के लिए प्रयोग किया। काढ़े का वितरण कर सबको उसका उपयोग करने के लिए भी अनुरोध किया। हमने योग से निरोग अभियान भी शुरू किया। प्रदेश में जो मरीज आइसोलेशन में थे उन्हें ऑनलाइन योग भी सिखाया जाता था। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि आज के बच्चे पिज्जा खाते हैं और कोल्डड्रिंक पीते हैं। जबकि स्वस्थ रहने के लिए सात्विक भोजन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आरोग्य भारती के प्रयासों से चिकित्सा का खर्च बहुत कम होगा। कार्यक्रम में प्रदेश आयुष मंत्री रामकिशोर कांवरे और आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पंडित भी मौजूद हैं। कार्यक्रम में आरोग्य भारती पत्रिका का विमोचन भी किया गया। आरोग्य भारती के अध्यक्ष राकेश पंडित ने कहा कि संस्था लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करती है।
see live video
इसके बाद राष्ट्रपति हमीदिया अस्पताल के नए भवन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति कोविंद राजधानी में बनने वाले क्षेत्रीय श्वसन रोग संस्थान के अलावा राज्य के कुछ नवीन स्वास्थ्य संस्था भवनों का भूमिपूजन भी करेंगे। राष्ट्रपति शनिवार को राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे. वे रविवार सुबह महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना होंगे।