राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द रविवार को सुबह हेलीकाप्टर से उज्जैन पहुंंचे। यहां उन्होंने कालिदास अकादमी में होने वाले अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। अकादमी के पंडित सूर्यनारायण व्यास संकुल में 59वें अधिवेशन समारोह में आयुष मंत्री का संदेश भी प्रसारित किया गया।
कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत करता हूं। उन्होंने राज्यपाल मंगूभाई पटेल का भी स्वागत किया। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि मैं महाकाल की पवित्र धरती पर राज्य की जनता की ओर से महामहिम का स्वागत करता हूं. यहां त्रिवेणी संगम है और वे यहां पवित्र कार्य के लिए पधारे हैं।
राष्ट्रपति यहां करीब घंटेभर रुककर महाकालेश्वर मंदिर में पूजन-अर्चन करने जाएंगे। तत्पश्चात वे सर्किट हाउस पहुंचकर भोजन करेंगे। वे शाम पांच बजे इंदौर के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम में पहले राज्यपाल मंंगुभाई पटेल व सीएम शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया गया।
महामहिम के दौरे के बाद एक और बात सामने आई कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का विवाह उज्जैन के पूर्व सांसद ने करवाया था. 30 मई को उनके विवाह की वर्षगांठ भी है. अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है. कालिदास अकादमी के मुख्य द्वार पर पास धारियों को ही अंदर प्रवेश के लिए अनुमति दी गई। पूरे परिसर में पुलिस का पहरा है।