एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन दाखिल किया। पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, और राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। एनडीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। नवीन पटनायक की पार्टी बीजद ने भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया। साथ ही गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे।
#WATCH NDA's Presidential election candidate Droupadi Murmu files her nomination in the presence of PM Modi, Union cabinet ministers & CMs of BJP & NDA ruled states pic.twitter.com/PkZDXeL3L1
— ANI (@ANI) June 24, 2022
द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह ने अनुमोदक की भूमिका निभाई। नामांकन दाख़िल करने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, बीजद प्रमुख नवीन पटनायक और आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा रहा है।
राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को है। एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा मैदान में है। द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अपने गृह राज्य ओडिशा से दिल्ली पहुंचीं। दिल्ली में उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।