1 नवंबर को ईंधन की कीमतों में कमी की गई है, जिससे उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार 1 नवंबर 2022 से 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 115.50 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडर की कीमत 6 जुलाई को तय की गई क़ीमत के अनुसार ही रहेगी।
दिल्ली में 19 किलो के इंडेन एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत अब 1744 रुपये है, जो पहले 1859.5 रुपये थी। मुंबई में 1844 में एक कमर्शियल सिलेंडर मिलता था, जो अब 1696 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में एक वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1893 रुपये है, जिसके लिए पहले 2009.50 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। अब कोलकाता में एक वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत 1846 रुपये होगी, जो पहले 1995.50 रुपये थी।
दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये है। जबकि 14.2 किलो का सिलेंडर कोलकाता में 1079 रुपये, चेन्नई में 1068.5 रुपये और मुंबई में 1052 रुपये में मिल रहा है। आपको बता दें कि भारतीय गैस कंपनियां हर महीने के पहले दिन एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत तय करती हैं।
देश की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को क़ीमतें तय की जाती हैं महीने के पहले दिन ही 14 किलो के घरेलू और 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें तय की जाती हैं। इससे पहले 1 अक्टूबर को एक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 25.5 रुपये की कमी की गई थी। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।