उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को उज्जैन की पांच वर्षीय आहना से मिले। मुलाकात में उस वक्त वे चौंक गए जब आहना ने कहा कि वे उन्हें पहचानती है। आप मोदी हैं और आप लोकसभा में नौकरी करते हैं। यह बात सुनकर पीएम मोदी हंसे और उसे चाकलेट्स दी।

आहना उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया की बेटी है। सांसद फिरोजिया अपने परिवार को पीएम मोदी से मिलवाने संसद भवन ले गए थे।प्रधानमंत्री ने फिरोजिया को उनका वजन घटाने पर शाबाशी दी। गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में उज्जैन आए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने सार्वजनिक मंच से अनिल फिरोजिया को अपना वजन घटाने की चुनौती दी थी। यह भी कहा था कि वे अपना जितना वजन घटनाएंगे उज्जैन के विकास कार्य के लिए वे उतने हजार करोड़ रुपये देंगे। अनिल फिरोजिया का वजन तब 130 किलोग्राम था। उन्होंने इसे चुनौती के रूप में लिया और तीन महीने में 15 किलो वजन घटा लिया। 

आहना उज्जैन-आलोट के सांसद अनिल फिरोजिया की बेटी है। सांसद फिरोजिया अपने परिवार को मोदी से मिलवाने संसद भवन ले गए थे। प्रधानमंत्री ने फिरोजिया को अपना वजन घटाने पर शाबाशी दी। कहा कि अभी और वजन घटाओ। मालूम हो कि इसी साल फरवरी में उज्जैन आए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने एक सार्वजनिक मंच से अनिल फिरोजिया को अपना वजन घटाने की चुनौती दी थी। कहा था कि वे जितना वजन अपना घटनाएंगे वे उतने हजार करोड़ रुपये उज्जैन के विकास कार्य के लिए देंगे। तब अनिल फिरोजिया का वजन 130 किलोग्राम था। उन्होंने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया और तीन महीने में 15 किलो वजन घटाया। अभी अनिल फिरोजिया का वजन 110 किलोग्राम है।

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी 5 साल की बच्ची आहना से मिले तो बच्ची ने उनसे कहा- मैं आपको जानती हूं, आप लोकसभा टीवी में नौकरी करते हैं। वह पहली बार PM मोदी से मिल रही थी। PM ने बच्ची से बातचीत की। PM ने आहना से पूछा- क्या तुम जानती हो कि मैं कौन हूं? इस पर आहना ने तुरंत कहा -हां, आप मोदीजी हैं। मैंने आपको टीवी पर देखा है, आप लोकसभा टीवी में काम करते हैं। इस बात पर पीएम मोदी सहित वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। PM ने उसे चॉकलेट्स दीं।