भोपाल। प्रदेश के निवाड़ी जिले में पृथ्वीपुर नाम से नया सब डिविजन (अनुभाग) बनाया जा रहा है। अब तक जिले में एक ही सब डिविजन निवाड़ी था जिसमें तीन तहसीलें पृथ्वीपुर, निवाड़ी एवं ओरछा शामिल थीं। लेकिन अब निवाड़ी सब डिविजन में सिर्फ निवाड़ी एवं आरछा तहसीलें ही रहेंगी तथा नये पृथ्वीपुर सब डिविजन में सिर्फ पृथ्वीपुर तहसील रहेगी। इसके लिये राजस्व विभाग ने प्रारुप अधिसूचना जारी कर दी है।