भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुरी हिनौतिया में बुधवार शाम एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से दो डायरी मिली है। डायरी में उसने काफी कुछ लिखा है, जिसे देखकर पुलिस का अनुमान है कि उसने प्रेम • प्रसंग के बाद यह कदम उठाया है। पुलिस ने युवती का शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। आज युवती का पीएम कराने के बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा।

एएसआई राजकुमार दुबे ने बताया कि रिचा पाराशर पिता महेश पाराशर (26) मूलत होशंगाबाद संभाग के पचमरी की रहने वाली थी और कलकत्ता की महिंद्रा कंपनी में प्राइवेट जॉब करती थी। रिचा का अभी वर्क फॉम होम चल रहा? था। लिहाजा वह घर से ही काम कर रही थी। करीब पांच महीने पहले ही उसने हिनौतिया लक्ष्मीपुरी में कुशवाह का मकान किराए से लिया था। एएसआई दुबे ने बताया कि रिचा का एक दोस्त बुधवार शाम उसे कॉल कर रहा? था, लेकिन रिचा कॉल रीसिव नहीं कर रही थी। लगातार कॉल करने के बाद भी जब रिचा ने कॉल रीसिव नहीं किया तो वह उसके घर पहुंचा था, वहां पता चला कि दरवाजा अंदर से बंद है। इसके बाद रिचा के दोस्त ने पड़ोस में रहने वाले आयुष पाराशर को घटना की जानकारी दी। दोनों रिचा के मकान मालिक के पास पहुंचे और किसी तरह कमरे में झांककर देखा गया। इस दौरान रिचा का शव पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटका नजर आया। आयुष पाराशर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया था। आज रिचा के परिजन भोपाल पहुंच गए है। परिजन को पीएम के बाद शव सौंपा जाएगा।

प्रेम प्रसंग का अनुमान

पुलिस को घटनास्थल से दो डायरी और मोबाइल मिला है। डायरी में रिचा ने सुसाइड करने से पहले काफी कुछ लिखा है। डायरी की माने तो रिचा ने प्रेम प्रसंग में असफल होने के बाद यह कदम उठाया है। थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि डायरी जब्त कर ली गई है। डायरी का ठीक से पढ़ने के बाद पुलिस परिजन और परिचितों के बयान दर्ज करेगी।

ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या

भोपाल।  छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित रासलखेड़ी रेलवे ट्रैक पर बुधवार रात एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन कर चपेट में आने से उसके शरीर के दो हिस्से हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। आज पुलिस पीएम के बाद परिजन को शव सौंपेंगी। फिलहाल आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। एएसआई परमलाल पटेल ने बताया कि राकेश श्रीवास पिता मानसिंह श्रीवास (35) शिव नगर फेस-3, छोला मंदिर में रहता था और हेयर सैलून में नौकरी करता था। बुधवार शाम उसकी लाश रासलाखेड़ी रेलवे ट्रैक के पास से पुलिस ने बरामद की। मृतक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। हालांकि अभी परिजन के बयान नहीं होने के कारण आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने राकेश की पत्नी निधि श्रीवास की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।