प्रियंका गांधी वाड्रा कोरोना संक्रमित हो गई हैं। जिसके बाद उन्होंने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
उन्होंने बताया कि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह आइसोलेशन में हैं और सभी प्रोटोकॉल का ध्यान रख रही हैं।
Tested positive for covid (again!) today. Will be isolating at home and following all protocols.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 10, 2022
प्रियंका गांधी को दूसरी बार कोरोना हुआ है। इससे पहले भी तीन जून को प्रियंका गांधी व उनकी मां सोनिया गांधी कोरोना की चपेट में आ गईं थीं।
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश में आज कोरोना के 16,047 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 19,539 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अब कोरोना के सक्रिय मामले 1,28,261 पहुंच गए हैं। वहीं संक्रमण दर 4.94 प्रतिशत है।