MP Election 2023: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. प्रियंका गांधी ने आज जबलपुर से एमपी विधानसभा चुनाव 2023 का चुनावी शंखनाद कर दिया हैं. इस दौरान प्रियंका गांधी सबसे पहले जबलपुर में गौरी घाट पर नर्मदा मां का पूजन करने पहुंची. इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया.

देंखे लाइव-

 

प्रियंका के दौरे पर नरोत्तम मिश्रा का कटाक्ष-

प्रियंका गांधी के इस दौरे पर कटाक्ष करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले, चुनाव के समय ही इनको नर्मदा जी की याद क्यों आती है? इन्हें 2018 चुनाव में भी नर्मदा जी याद आयी थी, लेकिन उसके बाद नहीं आयी और अब चुनाव में फिर से नर्मदा जी याद आ रही हैं.

नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए पूछा कि प्रियंका जी संस्कारधानी की जगह किसी और शहर को चुन लेती. संस्कारधानी आ रही हैं और ऐसे लोगों के साथ मंच शेयर कर रही हैं जो महिलाओं को आइटम बोलते हैं, कई टंच माल बोलते हैं.

कमलनाथ पर भी कसा तंज-

इतना ही नहीं नरोत्तम मिश्रा ने तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी तंज कसते उन्हें चुनावी हिन्दू तक बता दिया. उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ जी भी आजकल सुंदरकांड में जा रहे हैं. मैं यही तो बोल रहा हूं कि यह चुनावी हिन्दू हैं. फ़िलहाल, मौजूदा राजनीति घटनाक्रम से एक बात तो तय मान लीजिये कि दोनों ही राजनीतिक दल हिंदू वोट बैंक को साधने की तैयारी में जुट गए हैं.