कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने केरल की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राहुल गांधी ने 2024 का लोकसभा चुनाव दो सीटों से लड़ा था। पहला चुनाव वायनाड में हुआ, जिसके बाद उन्होंने सोनिया गांधी की पारंपरिक सीट रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला किया।
किशोरी लाल शर्मा को गांधी परिवार की एक और पारंपरिक सीट अमेठी से मैदान में उतारा गया। कांग्रेस ने वायनाड, रायबरेली और अमेठी की तीनों सीटें जीत लीं। जब राहुल गांधी के सीट छोड़ने की बात चली तो वे वायनाड पहुंचे और वहां की जनता को धन्यवाद दिया और ये भी कहा कि यहां से गांधी ही चुनाव लड़ेंगे। 2019 में राहुल गांधी को 65 फीसदी वोट मिले और उन्होंने 4 लाख 31 हजार वोटों से यह सीट जीती। जबकि 2024 के लोकसभा में राहुल गांधी को 60 फीसदी वोट मिले और उनकी जीत का अंतर 3 लाख 64 हजार वोटों का था।
इसके अलावा कांग्रेस ने केरल की चेलक्करा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए राम्या हरिदास को और पलक्कड़ सीट से राहुल ममकुताथी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वायनाड सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा। रिजल्ट 23 नवंबर को घोषित किया जाएगा।