कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सेना में भर्तियों के विषय में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर युवाओं की चिंताओं से अवगत कराया और जल्द ही इसपर उचित कदम उठाने का आग्रह किया।
प्रियंका ने उठाई ये मांग :
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पत्र शेयर करते हुए लिखा, सेना में भर्ती के लिए लाखों युवा हाड़तोड़ मेहनत कर देशसेवा के सपने के साथ तैयारी करते हैं। लेकिन ये युवा वायुसैनिक भर्ती (जनवरी 2020) की एनरोलमेंट लिस्ट व परिणाम (वायुसैनिक भर्ती 2021) व सालों से थल सेना में भर्ती न आने से परेशान हैं। आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर इस विषय में अविलंब सकारात्मक कदम उठाते हुए सेना भर्ती से जुड़े युवाओं की समस्याएं हल करने का अनुरोध किया।