बिहार में विभिन्न स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी के बीच विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार आज सदन में बहुमत साबित करने के लिए तैयार है। कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि "मैं नियमों के तहत काम कर रहा हूं"। हालांकि, कुछ मिनटों के बाद सिन्हा ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं विधानसभा की कार्यवाही स्थगित हो गई।

स्पीकर ने कहा- मेरे खिलाफ ग़लत आरोप लगाये गए

स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने अविश्वास प्रस्ताव पर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ पेश किया गया अविश्वास प्रस्ताव मनमाना और तानाशाही है। पेश किया गया अविश्वास प्रस्ताव सहीं प्रतीत नहीं होता है। स्पीकर ने कहा कि उन्हें सिर्फ़ ललित यादव का प्रस्ताव सहीं लगा। जानिए उन पर लगाये गए आरोपों पर उन्होंने आगे क्या कुछ कहा-

हम सीबीआई के छापे से नहीं डरते: राबड़ी देवी

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार जल्द ही बहुमत साबित करेगी। मीडिया से बात करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार बहुमत साबित करने के लिए तैयार है। इस बीच उन्होंने सीबीआई की छापेमारी के बारे में बात करते हुए कहा कि हम इससे डरते नहीं हैं।