भोपाल: राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने शराब के नशे में पाये गये शासकीय महाविद्यालय ओबेदुल्लागंज जिला रायसेन के वाणिज्य विषय के प्रोफेसर राकेश कुमार राणा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। निलम्बनकाल में राणा का मुख्यालय शासकीय पीजी कालेज रायसेन नियत किया गया है।

दरअसल उक्त प्रोफेसर ने गत 7 फरवरी 2023 को प्राचार्य से गोली गलौच कर अभद्र किया था तथा अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भोपाल-नर्मदापुरम संभाग ने 12 नवम्बर 2022 को औचक निरीक्षण में प्रोफेसर राणा को शराब के नशे में पाया था। इन्हीं कारणों से उन्हें निलम्बित किया गया है।