भोपाल,

आरोपी युवक की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। कोलार पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय युवती नेहरू नगर की निवासी है। वह रातीबढ़ स्थित एक बिल्डर के कार्यालय में जॉब करती है। वहीं आरोपी नीरज राजहर्ष कॉलोनी कोलार का निवासी है। वह प्रॉपर्टी की दलाली करता है। साथ ही बिल्डर के पास में कमीशन पर प्रॉपर्टी बेचने का काम भी करता है।

फरियादी ने पुलिस को बताया कि नीरज का उसके ऑफिस आना जाना था। वहीं दोनों के बीच में परिचय हुआ था। आरोपी ने झांसा दिया कि उसकी पत्नी कॉफी मोटी हो चुकी है। उसके कुछ अच्छे कपड़े हैं जो अब उसे नहीं आते है। उन कपड़ों को चाहे तो युवती ले सकती है। पीड़िता आरोपी के झांसे में आ गई। उसने आरोपी की बात मान ली। नीरज लड़की को कपड़े दिखाने के नाम से अपने घर ले गया। वहां उसने फरियादिया को कुछ कपड़े दिए और कहा की चाहे तो वह कपड़ों को पहनकर चेक कर सकती है। लड़की दूसरे कमरे में कपड़े चेक करने लगी। तभी आरोपी उसी कमरे में दाखिल हो गया। जहां उसने डरा धमकाकर पीड़िता के साथ ज्यादती की। इस समय आरोपी की पत्नी घर में नहीं थी। वह एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। घटना के बाद में फरियादिया थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज करा दिया।