एमपी के छिंदवाड़ा से एक युवक का अनोखे अंदाज़ में प्रपोज़ करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक बाइक पर स्टंट करते हुए अपनी गर्ल फ्रेंड को प्रपोज़ कर रहा है। आप भी देखिए..

मामला छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा का बताया जा रहा है। वीडियो यहां के अंडर वायपास का है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती को भी युवक के साथ मोटरसाइकिल पर स्टंट करते हुए देखा जा सकता है।

कहा जा रहा है, कि ये वीडियो वैलेंटाइन डे के दिन का है। वीडियो में बाइक पर स्टंट करते-करते युवक-युवती को प्रपोज कर देता है।
अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी गर्लफ्रेंड को इस अनोखे तरीके से प्रपोज़ किया। हालांकि युवक ने स्टंट करने के दौरान हेलमेट पहना था लेकिन युवती ने तो इस खतरनाक स्टंट के दौरान हेलमेट पहनना तक मुनासिब नहीं समझा।

मामले में ट्रैफिक डीएसपी सुदेश सिंह का कहना है कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है वीडियो की जांच की जा रही है, इन लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने युवाओं की इस तरह के स्टंट न करने की नसीहत भी दी है।

वीडियो देखकर आप ये अंदाज़ा लगा सकते हैं, कि आजकल के युवा अपने शौक के चलते किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद खतरनाक है, इतना कि ज़रा सी चूक हो जाने आपकी जान भी जा सकती है। सवाल ये है, कि अपनी जान जोखिम में डालकर इस तरह के स्टंट करना कहां तक सही है ?