भोपाल. गुरुवार 4 अगस्त को चन्द्रमा तुला राशि में है और चित्रा नक्षत्र है। शनि आज मकर राशि में है, सूर्य कर्क में हैं, गुरु स्वराशि मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत ही हैं। 

मेष राशिफल
आज आपका मन आध्यात्मिक बना रहेगा। जॉब में परफॉर्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग आज शुभ है।

वृष राशिफल
धन का व्यय  हो सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व पीला रंग आज शुभ है। तुलसी पौधा लगाएं। 

मिथुन राशिफल
व्यवसाय में प्रगति होगी पर व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। हरा व सफेद रंग आज शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

कर्क राशिफल
आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। छात्र कॅरियर को लेकर उत्साहित होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। पीला व लाल रंग आज शुभ है। हनुमानजी की उपासना करें। 

सिंह राशिफल
सूर्य आज आपको पॉलिटिक्स में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग आज शुभ है। श्रीसूक्त का पाठ करें। 

कन्या राशिफल
व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। मंगल पॉलिटक्स में कुछ सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद से आर्थिक लाभ सम्भव है। गणेश जी की पूजा करते रहें। बैगनी व आसमानी रंग आज शुभ है।

तुला राशिफल
जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता बनी रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए आज श्री सूक्त का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग आज शुभ है। 

वृश्चिक राशिफल
आज दिन शुभ फलदायक हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।  दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। बैंगनी व आसमानी रंग आज शुभ है। विष्णुजी की पूजा करें।

धनु राशिफल
जॉब में परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। हरा व नीला रंग आज शुभ है। 

मकर राशिफल
शनि आज पॉलिटक्स में लाभ दे सकता है। पिता के आशीर्वाद से धनलाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग आज शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। 

कुंभ राशिफल 
दिन शुभ है। छात्र सफल रहेंगे। यात्रा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। असत्य से बचें। आज बैगनी व हरा रंग शुभ है। गणेश स्तोत्र का पाठ करें। 

मीन राशिफल
गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज पॉलिटक्स में सफलता के संकेत हैं। उच्चाधिकारी  खुश रहेंगे। पीला व लाल रंग आज शुभ है।