MP News: भोपाल के करोंद इलाके में आज दोपहर 2 बजे से कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू हो गई हैं. कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भोपाल में पहली बार शिव महापुराण सुना रहें हैं. ​​​​​​कथा करोंद क्षेत्र में 10 जून यानी आज से शुरू हुई, जो 14 जून तक चलेगी.

रोजाना कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा. कथा में रोजाना देशभर से करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. उसी हिसाब से तैयारियां भी की गई हैं. कथा के लिए करोंद में पीपुल्स मॉल के पीछे 55 एकड़ का ग्राउंड तैयार किया गया हैं.

जिसमें 6 मुख्य समेत 10 गेट बनाये गए हैं. हर पंडाल में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था है. साथ ही वीआईपी बैठक व्यवस्था सबसे आगे रखी गई हैं. कई बड़ी-बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई हैं, ताकि हर एक श्रद्धालु बड़ी ही आसानी से कथा सुन सकें. किसी भी तरह की भीड़भाड़ ना हों इसके लिए रुद्राक्ष घर-घर पहुंचाए जायेंगे.

वहीं, 200 एकड़ में 13 पार्किंग बनाई गई है. पंडित प्रदीप मिश्रा की व्यासपीठ के लिए अलग व्यवस्था की गई है. साथ ही पंडाल के चारों तरफ पीने के पानी की भी भरपूर व्यवस्था की गई है. इसके अलावा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी भी बनाई जाएगी. करीब 50 हजार लोगों के लिए रोज भोजन बनेगा. 

प्रथम दिवसीय कथा का सीधा प्रसारण देखिये लाइव: