शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर की घोषणा की। लोग इस नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा जारी किया गया मोबाइल नंबर 9501200200 है।
On the occasion of Shaheedi Diwas, we are launching an anti-corruption helpline. If someone asks you for bribe, send me its audio/video recording on 9501200200. We will take strict action against the corrupts.
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 23, 2022
Corruption free Punjab will be a true tribute to our freedom fighters pic.twitter.com/WDft5oLlcD
भ्रष्टाचार मुक्त होगा पंजाब :
हेल्पलाइन नंबर की घोषणा के बाद एक बयान में, सीएम भगवंत मान ने कहा, आज शहीद दिवस के अवसर पर हम एक भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर शुरू कर रहे हैं। अगर कोई आपसे रिश्वत मांगता है, तो ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग 9501200200 पर भेजें। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब हमारे वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पंजाब में चलेगी ईमानदार सरकार :
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 17 मार्च को घोषणा की कि उनकी सरकार 23 मार्च को राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू करेगी ताकि लोग भ्रष्ट अधिकारियों का पर्दाफाश कर सकें। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि वह राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार सुनिश्चित करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मान की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है और अब मान और उनके मंत्री पंजाब में एक ईमानदार सरकार चलाएंगे।
शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद दिवस के मौके पर खटकड़ कला में भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी।उन्होंने कहा, हम आज एक भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर शुरू कर रहे हैं जहां आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं और हम तुरंत कार्रवाई करेंगे।