पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे, लेकिन उससे पहले ही पंजाब में सियासी घमासान शुरू हों गया है। पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक अमरिंदर सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

बैठक के बाद कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ANI न्यूज़ एजेंसी को दिए एक बयान से कहा कि, परिणाम अभी नहीं आए हैं। मेरी गृह मंत्री के साथ सामान्य चर्चा थी, परिणाम आने के बाद विस्तृत चर्चा होगी। यह पंजाब कों लेकर सिर्फ़ एक आम चर्चा थी, आज चुनाव पर कोई बात नहीं हुई। लेकिन जब मीडिया ने उनसे गठबंधन की स्थिति के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, मैं पंडित नहीं हूं। और कोई ऐसा व्यक्ति भी नहीं हूं जो भविष्यवाणी कर सके। मेरी पार्टी ने अच्छा किया है। बीजेपी ने अच्छा किया है। देखते हैं आगे क्या होता है।