पंजाब में, आम आदमी पार्टी (AAP) के सीएम उम्मीदवार और धूरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भगवंत मान के काफिले पर रोड शो के दौरान पथराव किया गया। पथराव में भगवंत मान के सिर पर चोट आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

काफिले पर अमृतसर के अटारी इलाके में पथराव किया गया, जहां भगवंत मान अपनी पार्टी के स्थानीय उम्मीदवार के लिए रोड शो कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भगवंत मान अपनी कार का सनरूफ खोलकर खड़े थे और लोगों का अभिवादन कर रहे थे, तभी किसी ने उन पर पथराव किया। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आईं।

वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता भी पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार में शामिल हो चुकी हैं। वह शुक्रवार को आप उम्मीदवार और धुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सीएम फेस भगवंत मान के प्रचार के लिए संगरूर पहुंचे। वह अपनी बेटी हर्षिता के साथ ट्रेन से संगरूर आए थे। भगवंत मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने स्टेशन पर उनका स्वागत किया। यहां से सभी धूरी के लिए रवाना हुए थे।

पिछला चुनाव कांग्रेस ने जीता था :

भगवंत मान के लिए धुरी में जीतना आसान नहीं है। क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी जीते थे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी AAP के जसवीर सिंह जस्सी को 2811 मतों से हराया था। गोल्डी कांग्रेस के टिकट पर मैदान पर वापस आ गए हैं। बीजेपी ने रणदीप सिंह और अकाली दल ने यहाँ से प्रकाश चंद्र गर्ग को मैदान में उतारा है।