पंजाब पुलिस ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहाली पुलिस ने बग्गा के खिलाफ साइबर सेल में मामला दर्ज किया था, जिसमें अब गिरफ्तारी कर ली गई है। अब इस मुद्दे पर सियासत भी गरमा गई। बीजेपी नेताओं ने पंजाब सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, बग्गा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने और धर्म या जाति के आधार पर समाज को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगा है।

नाराज हुए बीजेपी नेता-

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि पंजाब पुलिस के 50 जवानों ने बीजेपी नेता बग्गा को उनके घर से गिरफ्तार किया है।

उधर, दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि, यह बहुत शर्म की बात है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में अपनी पार्टी को राजनीतिक विरोधियों को डराने-धमकाने के लिए सत्ता का राजनीतिक दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है। संकट की इस घड़ी में दिल्ली का हर नागरिक बग्गा के परिवार के साथ खड़ा है।

तो वहीं दूसरी तरफ़ आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बलिया ने बीजेपी को बदमाशों की पार्टी बताया है। उन्होंने कहा कि, तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बलिया ने दावा किया कि बग्गा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी दी थी कि वह हार नहीं मानेंगे।

क्या है पूरा मामला-

पंजाब पुलिस ने बग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। यह दावा बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने किया है। कपिल मिश्रा के मुताबिक पंजाब पुलिस के 50 जवानों ने बग्गा को उनके घर से गिरफ्तार किया।

आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. सनी सिंह की शिकायत के आधार पर बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही पंजाब पुलिस बग्गा की तलाश कर रही थी। पंजाब पुलिस पहले तो बग्गी की तलाश में दिल्ली आई लेकिन उसे ख़ाली हाथ ही बापस लौटना पड़ा था।

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर सीएम के कमेंट के बाद बग्गा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था। बग्गा ने सीएम केजरीवाल को कश्मीरी पंडित विरोधी करार दिया था। बग्गा के खिलाफ पंजाब में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके आधार पर आज उनकी गिरफ़्तारी हुई है।