दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाते हैं। बहुत से लोग बाजार में बिकने वाले सप्लीमेंट को दूध में मिलाते हैं। बहुत से लोग इसके साथ बिस्कुट, ब्रेड और टोस्ट खाते हैं। दूध को गलत तरीके से पीने से उसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। ऐसे में बादाम, किशमिश को दूध में मिलाकर पीने से सेहत अच्छी बनी रहती है। तो जानिए इसके कुछ फ़ायदे..!
ऐसे बढ़ाएं दूध के पोषक तत्व-
दूध के सारे पोषक तत्व पाने के लिए इसमें मेवे, बादाम और किशमिश मिलाएं। इसके लिए आप दूध को उबाल लें। आप इसमें 3 चीजें मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप इसे पी लें। ऐसा करने से दूध के पोषक तत्व तो बढ़ेंगे ही साथ ही इसका स्वाद भी कई गुना बढ़ जाएगा। दूध में काजू, बादाम और किशमिश मिलाने से कई फायदे होते हैं। तो जानिए इसके बारे में..!
1. वजन बढ़ाने में मदद करेगा-
अगर आप कमजोर या बहुत पतले हैं तो आप इस दूध की मदद ले सकते हैं। यह आपको वजन बढ़ाने में मदद करेगा। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसे रात को सोने से पहले पिएं यह फायदेमंद होता है।
2. यह एनीमिया से बचाएगा-
कई लोग कमजोरी की वजह से एनीमिया के शिकार हो जाते हैं। यह रोग रक्त की कमी से होता है। ऐसे में आपको चक्कर आना, सुस्ती, शरीर में दर्द, थकान जैसी समस्याएं होती हैं। लेकिन अगर आप दूध में मेवा, बादाम और किशमिश मिला लें तो आप इन बीमारियों से बच सकते हैं।
3. एनर्जी बूस्टर
ऑफिस के काम या पढ़ाई के कारण आप शरीर को थका हुआ महसूस करते हैं। लेकिन अगर आप दूध में बादाम, मेवा और किशमिश मिलाकर पीएंगे तो आपकी एनर्जी बढ़ेगी। इस दूध को रात को सोते समय या सुबह नाश्ते के साथ सेवन करने से लाभ होगा।