MP News: शाजापुर से प्यार के खतरनाक अंजाम की खबर सामने आई है। यहां सुभाष कराडी नाम के एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी गर्लफ्रेंड के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी सुसाइड करके जान दे दी। गर्लफ्रेंड के पिता की गोली मारने के बाद कांस्टेबल ने फेसबुक पोस्ट में लिखा- 'प्यार में धोखा, इसलिए ठोका'।

कांस्टेबल सुभाष कराडी के हमले में उसकी गर्लफ्रेंड भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे इंदौर के हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। युवती दूसरे धर्म की बताई जा रही है। मामला दो धर्मों से जुड़ा होने पर बेरछा मंडी में तनाव की स्थिति है।

पुलिस कांस्टेबल सुभाष कराडी देवास में पोस्टेड है। रविवार रात बेरछा मंडी में करीब 8 बजे अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को गोली मार दी, जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई और गर्लफ्रेंड इंदौर के हॉस्पिटल में एडमिट है।

बताया जा रहा है कि पुलिस कांस्टेबल सुभाष कराडी रविवार रात गर्लफ्रेंड के घर गया था। जहाँ बातचीत के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद सुभाष ने लड़की के पिता को गोली मार दी, जिसमें पिता की मौत हो गई। इसके बाद सुभाष ने भी सुसाइड कर लिया।

आरोपी देवास पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। उसके पिता भी पुलिसकर्मी थे जो पूर्व में बेरछा थाने में पदस्थ रहे हैं। शासकीय सेवा के दौरान पिता की मृत्यु होने पर उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।