क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, केएल राहुल और अथिया शेट्टी अगले 3 महीनों में शादी के बंधन में बंध जाएंगे दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर है।
दोनों के परिवार हाल ही में एक-दूसरे से मिले हैं ताकि शादी के वेन्यू, आउटफिट और बाकी की तैयारियों को देखा जा सके। कुल मिलाकर ये एक हाई प्रोफाइल इंडियन वेडिंग होने वाली है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी को लेकर अपने बच्चों की पसंद से दोनों परिवार से बेहद खुश हैं।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने से पहले 2 साल से भी ज़्यादा लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इस रिश्ते पर मुहर तब लगाई गई जब के एल राहुल अथिया के भाई अहान शेट्टी की फ़िल्म तड़प की स्क्रीनिंग के समय अथिया के साथ नज़र आए थे।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी बड़े ही रोमांटिक कपल हैं। दोनों ही लगातार नए-नए कपल गोल्स सेट करते रहते हैं। दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब है। समय के साथ दोनों का रिश्ता और भी अधिक मजबूत होता जा रहा है, लेकिन केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने का मन बना लिया है।