यूक्रेन में फंसे भारतीय मेडिकल छात्रों पर हमले और हिंसा की चौंकाने वाली खबरें आई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा है कि हम अपने नागरिकों को ऐसे नहीं छोड़ सकते। हिंसा के दौर से गुजर रहे मेडिकल छात्र इस समय मुश्किल में हैं किसी भी अभिभावक को इस दर्द से नहीं गुजरना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा है कि भारत सरकार को उन्हें वहां से निकालने की अपनी योजना तुरंत साझा करनी चाहिए। सरकार को उन छात्रों को भी योजना के बारे में सूचित करना चाहिए। यूक्रेन में फंसे छात्र वैसे भी वहां से जल्द निकलना चाहते हैं। लेकिन उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीमा पर कई छात्र अटक गए हैं, सरकार भी उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है लेकिन बमबारी के कारण नहीं पहुंच पा रही है।

छात्रों पर हमला की तस्वीर :

पोलैंड जा रहे भारतीय छात्रों के एक दल पर हमले की खबर है। ये छात्र फतेहाबाद के रहने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, विवाद में एक छात्र का हाथ टूट गया। फतेहाबाद के एक छात्र ने एक वीडियो जारी कर पीएम मोदी से मदद की अपील की है। जिन भारतीय छात्रों पर हमला किया गया, उन्होंने कहा कि हमला यूक्रेनी सैनिकों द्वारा किया गया था, जो इस बात से नाराज़ थे कि भारत युद्ध में यूक्रेन का समर्थन नहीं कर रहा है।