जवाहर भवन, नई दिल्ली में 'द दलित ट्रुथ' पुस्तक के विमोचन के अवसर पर राहुल गांधी ने बिना नाम लिए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। राहुल बोले, मेरे ऊपर देश का कर्ज है, मैं सोचता हूं कि मेरे देश ने मुझे ये प्यार दिया, इज्जत दी, मैं इसको कैसे निभाऊं। हम कहते है कि संविधान हिंदुस्तान का हथियार है। मगर संस्थानों के बिना संविधान का कोई मतलब नहीं है। हम कहते हैं कि संविधान की रक्षा करनी है, मगर संविधान संस्थानों के द्वारा लागू होता है। इसीलिए सभी संस्थान संघ के हाथों में हैं।
देखिये लाइव :
राहुल ने मोदी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप :
राहुल ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, यह आक्रमण कोई नई बात नहीं है, ये आक्रमण उस दिन शुरु हुआ था, जब महात्मा गांधी की छाती पर गोलियां मारी गई थी। आंबेडकर जी ने संविधान को बनाने का काम किया, उन्होंने हमें संविधान के रुप में एक हथियार दिया। मगर आज उस हथियार का कोई मतलब ही नहीं है। क्योंकि देश में संविधान को कुचला जा रहा है। यह सब मीडिया को, 3-4 अरबपतियों को और पेगासस से राजनेताओं को नियंत्रण में करके किया जा रहा है। पेगासस, सीबीआई, ईडी, ये सब राजनीतिक व्यवस्था को नियंत्रित करते हैं।
राहुल बोले संविधान बचाने के लिए लड़ने की जरुरत :
राहुल ने महंगाई-बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि, जब संविधान काम नहीं करता है, तो सीधी चोट समाज के कमजोर लोगों पर जाकर पड़ती है। वह कमजोर लोग- दलित हैं, अल्पसंख्यक हैं, आदिवासी हैं, बेरोजगार हैं, किसान हैं। आज संविधान बचाने के लिए लड़ने की जरुरत है। महात्मा गांधी जी, आंबेडकर जी ने रास्ता दिखाया है, उस रास्ते पर चलते की जरुरत है।