कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय नेपाल के दौरे पर हैं। राहुल गांधी के नेपाल दौरे का एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हों रहा है। जिसमें वह काठमांडू के एक नाइट क्लब में नजर आ रहे हैं। इस वीडियों के वायरल होने के बाद से ही बीजेपी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर हमला बोल रही हैं।
Rahul Gandhi was at a nightclub when Mumbai was under seize. He is at a nightclub at a time when his party is exploding. He is consistent.
— Amit Malviya (@amitmalviya) May 3, 2022
Interestingly, soon after the Congress refused to outsource their presidency, hit jobs have begun on their Prime Ministerial candidate... pic.twitter.com/dW9t07YkzC
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि, राहुल गांधी जो कर रहे है वह उनका निजी मामला हैं। लेकिन राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और जोधपुर में लगातार हिंसा हो रही हैं। राहुल गांधी इस बात की चिंता करने के बजाय नेपाल के एक नाइट क्लब में पार्टी कर रहें हैं। भारत के लोगों की समस्याओं के बारे में जानने के लिए उन्हें उनके साथ रहना चाहिए।
पूनावाला ने ट्विट में लिखा, कांग्रेस पार्टी खत्म हो गई, लेकिन अब राहुल गांधी की पार्टी ऐसे चलेगी। क्योंकि वह राजनीति में गंभीर नहीं हैं। जब उनकी पार्टी और देश की जनता को उनकी जरूरत है तो वह नेपाल में पार्टी कर रहे हैं।
पार्टी देश के लिए कोई नई बात नहीं : किरन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने राहुल गांधी का एक वीडियो व्यंग्यात्मक रूप से साझा करते हुए लिखा, छुट्टियां, पार्टियां, छुट्टियां, आनंद यात्राएं, निजी विदेश यात्राएं आदि देश के लिए कोई नई बात नहीं हैं।
Regular Parties, Vacations, Holidays, Pleasure Trips, Private Foreign Visits etc are nothing new to the nation now.
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) May 3, 2022
As a private citizen there's no issue at all but when an MP, a permanent boss of a national political party who keeps preaching others..... https://t.co/r7bgkmHmvT