कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी महंगाई को लेकर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हो रहे हैं। उन्होंने महंगाई को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
प्रधानमंत्री की Daily To-Do List
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 30, 2022
1. पेट्रोल-डीज़ल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊँ
2. लोगों की ‘खर्चे पे चर्चा’ कैसे रुकवाऊँ
3. युवा को रोज़गार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं
4. आज किस सरकारी कंपनी को बेचूँ
5. किसानों को और लाचार कैसे करूँ#RozSubahKiBaat
राहुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा की प्रधानमंत्री ऱोज पेट्रोल-डीजल-गैस की कीमतों को बढा रहे हैं। भाजपा की दिनचर्या में रोज के कुछ काम नियत हैं जिनमें उनका उद्देश्य है..!
1. पेट्रोल-डीज़ल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊँ
2. लोगों की ‘खर्चे पे चर्चा’ कैसे रुकवाऊँ
3. युवा को रोज़गार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं
4. आज किस सरकारी कंपनी को बेचूँ
5. किसानों को और लाचार कैसे करूँ
जानिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट :
पिछले 9 दिनों में 8 बार दाम बढ़ने के बाद राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 80 पैसे की बढ़त के बाद 101.01 रुपये प्रति लीटर हैं और डीजल के दाम 80 पैसे की बढ़त के बाद 92.27 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 85 पैसे बढ़कर 115.88 रुपये प्रति लीटर पर जा पहुचें हैं। वहीं 75 पैसे बढ़कर डीजल के दाम 100.10 रुपये प्रति लीटर हैं।
कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है, जिसमें ब्रेंट क्रूड 110 प्रति बैरल के ऊपर चढ़ गया है। आज कच्चे तेल की कीमतों को देखें तो Nymex क्रूड 1.02 या 0.98 फीसदी की तेजी के साथ 105.26 प्रति बैरल पर पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड 1.13 या 1.03 प्रतिशत बढ़कर 111.36 प्रति बैरल हो गया। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर भारत पर भी पड़ रहा है। ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।