Rahul Gandhi Foreign Trip: पांच राज्यों में हो रहें विधानसभा चुनाव के नतीजों (3 दिसंबर) के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी तीन देश मलेशिया, सिंगापुर और वियतनाम के दौरे पर जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी 8 से 12 दिसंबर तक विदेश दौरे पर रहेंगे. इस दौरे के दौरान वह भारतीय पर्यटकों और छात्रों से मुलाकात करेंगे.

एक साल में चौथी विदेश यात्रा-

राहुल गांधी समय-समय पर विदेश यात्रा करते रहते हैं. इस साल वह चौथी बार विदेश दौरे पर जाएंगे. इससे पहले राहुल गांधी ने 7 सितंबर को ब्रुसेल्स में यूरोपीय सांसदों से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने 8 और 9 सितंबर को फ्रांस का दौरा किया था. वहीं, उन्होंने 8 सितंबर को विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में भाग लिया और 9 सितंबर को फ्रांसीसी सांसद से मुलाकात की थी.

राहुल गांधी अमेरिका भी गए थे-

इससे पहले राहुल गांधी ने 10 और 11 सितंबर को नॉर्वे में भारतीय पर्यटकों से बातचीत की थी. उन्होंने मई में अमेरिका का दौरा भी किया था, हालांकि फिर वह लंदन चले गये थे. इन दोनों देशों में उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा था.