महंगाई, बेरोज़गारी और अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस शुक्रवार को पूरे देश में प्रोटेस्ट कर रही है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य् वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी संसद में विरोध स्वरूप काले कपड़ों में दिखाई दिए।
Sri @priyankagandhi ji detained by the Police.
— Shantanu Ganguly (@ShantanuGangu15) August 5, 2022
As we celebrating #AzadiKaAmritMahotsav PM & RSS is using the police against @INCIndia,
The same way the British used them against the cong. to detain Gandhi-Nehru!#महंगाई_पर_हल्ला_बोल @Jairam_Ramesh #priyankagandhi #RahulGandhi pic.twitter.com/SsD4o5xYFu
वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी अलग ही तरह के आक्रामक रूप में बेरिकेड्स पर चढ़ते हुए और भी कई तरह से विरोध का प्रदर्शन कर रहे हैं। भोपाल में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया-
महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल :
— MP Congress (@INCMP) August 5, 2022
देश में फैली महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन जारी, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
"भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ"#महंगाई_पर_हल्ला_बोल pic.twitter.com/mVjSXX2F5G
कांग्रेस ने अब ये तय कर लिया है कि वो सरकार को महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर घेरेगी, न कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ जैसे मुद्दों पर, इससे पहले इस तरह का प्रदर्शन ईडी के दफ्तर के पास देखा गया था।
#Congress's Men in Black. #PriceRise pic.twitter.com/KNuQBqbGPL
— Kamru Choudhury (@Kamru_Choudhury) August 5, 2022
आज देशभर में कांग्रेस का देशव्यापी प्रोटेस्ट जारी है, जो कि जिसमें महंगी बेरोज़गारी के अलावा जीएसटी को लेकर भी विरोध दर्ज किया जा रहा है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम का कहना है, “हम यही कर रहे हैं कि-मूल्य वृद्धि सभी को प्रभावित करती है। एक राजनीतिक दल के रूप में और निर्वाचित प्रतिनिधियों के रूप में हम लोगों के बोझ और भय की शिकायतों को आवाज देने के लिए बाध्य हैं।’’