कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी अपनी पार्टी नेताओं की फिटनेस का टेस्ट भी कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिये सिध्दरमैया को चुना और दौड़ लगवाई तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अब तो यात्रा में तैयारी करके ही जाना पड़ेगा।आज यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल हो रही हैं, कल राहुल ने मां सोनिया गांधी के साथ कदमताल किया था। 

आज हमकदम बनीं प्रियंका 

ज्ञात हो यात्रा इन दिनों कर्नाटक से गुजर रही है। जब कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया शामिल हुए तब वे राहुल गांधी के ठीक बगल में चल रहे थे। अचानक राहुल गांधी ने उनका हाथ पकड़ा और भागना शुरू कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धारमैया आते हैं तो राहुल उनका हाथ पकड़कर दौड़ने का इशारा करते हैं। मगर वे राहुल के साथ चलने लगते हैं तो राहुल हाथ पकडकर दौड़ा देते हैं।

इस वीडियो पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा कि अब तो तैयारी करके जाना पड़ेगा।