दिवाली के मौके पर रेलवे अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रहा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस देने की घोषणा की है। रेलवे कर्मचारियों को यह बोनस देने के लिए 1832.09 रुपये की अतिरिक्त राशि अदा करनी होगी। रेलवे ने उत्पादकता से जुड़े बोनस को 78 दिनों के वेतन के बराबर देने का फैसला किया है।
रेलवे ने पिछले साल भी अपने कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया था। एक रेलवे कर्मचारी को 30 दिनों में 7000 रुपये का बोनस मिलता है। ऐसे में उस कर्मचारी को 78 दिनों के लिए करीब 17,951 रुपये का बोनस दिया जाएगा।
कोरोना काल में रेलवे का कामकाज भी व्यापक रूप से प्रभावित हुआ था। कर्मचारियों द्वारा दुर्गम स्थानों में लॉकडाउन अवधि के दौरान भी आवश्यक वस्तुओं जैसे भोजन, उर्वरक, कोयला और अन्य वस्तुओं की आवाजाही सुनिश्चित की गई थी। इसके अलावा रेलवे अपनी सुविधाओं में भी अपडेट्स ला रहा है। माना जा रहा है कि इस साल भी रेलवे के राजस्व में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है।