दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी पर बनाया जा रहा है। ब्रिज का काम लगभग पूरा हो चुका है। करीब 3 किलोमीटर लंबा और 1,178 मीटर ऊंचा यह ब्रिज जम्मू कश्मीर के दो हिस्सों रेयासी और बक्कल (उधमपुर) को जोड़ता है।
कोंकण रेलवे ने इस ब्रिज की मनमोहक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में उमड़ते-घुमड़ते बादलों के बीच यह ब्रिज बेहद खूबसूरत और भारतीय इंजीनयरिंग का अद्भुत नमूना नज़र रहा है। तस्वीरों को बेहद पसंद किया जा रहा है।
Breathtaking views of the iconic Chenab Bridge. #IndianRailways #AzadiKaAmritMahotsav @RailMinIndia @Central_Railway @WesternRly @GMSRailway @SWRRLY pic.twitter.com/PmTehKJqH9
— Konkan Railway (@KonkanRailway) September 12, 2022
बता दें यह पुल पेरिस के एफिल टावर से 35 मीटर ऊंचा है। वर्तमान में चीन ते शुईपई नदी पर बना पुल 275 मीटर ऊंचा है लेकिन यह पुल नदी तल से 359 मीटर ऊंचा है। बादलों के ऊपर और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच शान से खड़ा यह पुल 260 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार की हवा का भी मुकाबला कर सकता है।
ब्रिज का निर्माण साल 2004 में शुरू हुआ तब इसे 2009 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन सुरक्षा सुरक्षा के लिहाज से कई बार काम रोके जाने के कारण ब्रिज पूरा नहीं हो सका था। ब्रिज की लागत करीब 28,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है।