भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला 17 जून (शुक्रवार) को खेला जाएगा। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। अगर टीम इंडिया यह मुकाबला हारती है तो सीरीज भी हार जाएगी। वही इस मुकाबले में बारिश की आशंका भी जताई जा रही है और टीम इंडिया में दो बदलाव भी दिखाई दे सकते हैं।
Preps done ✅
— BCCI (@BCCI) June 17, 2022
All set for the 4⃣th @Paytm #INDvSA T20I at Rajkot. 💪 💪#TeamIndia pic.twitter.com/ZvLAi1qnU3
आज के मैच में बारिश के पूरे आसार हैं, ऐसे में अगर बारिश होती है तो खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी प्रभावित होगा। ऐसे में टॉस महत्वपूर्ण हो जाएगा। बीते चार दिनों से राजकोट में रोज बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी शाम के समय हल्की बारिश की संभावना है। मैच के दौरान 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
#TeamIndia comeback ✅
— BCCI (@BCCI) June 16, 2022
Motivation level 💯
His journey from India's 1st T20I to now 👌
You wouldn't want to miss this special interview with @DineshKarthik. 😎 👍 #INDvSA | @Paytm
Full interview 📽️ 🔽 https://t.co/ktexXftzL0 pic.twitter.com/F5YSS6D4Qi
मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया 1-2 से पीछे है। चौथे मैच में टीम इंडिया जहाँ सीरीज को बराबर करना चाहेगी वहीं दक्षिण अफ्रीका इस मुकाबले में ही सीरीज अपने नाम करने का प्रयास करेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर टक्कर देखने को मिलेगी।
First win as #TeamIndia 🇮🇳 Captain 👌👌
— BCCI (@BCCI) June 14, 2022
Well done, @RishabhPant17! 👏👏#INDvSA | @Paytm pic.twitter.com/3fhaXK24XX
प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम में दो बदलाव दिखाई दे सकते हैं। सीरीज में अब तक फीके रहे अक्षर पटेल के स्थान पर रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है। वहीं आवेश खान के स्थान पर उमरान मलिक को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।