क्रिकेटर सुरेश रैना इन दिनों फैमिली लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। आज (18 जून) को उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी रैना का बर्थडे है। इस मौके पर सुरेश रैना ने अपने साथ अपनी वाइफ की एक फोटो शेयर करके उन्हें बर्थडे विश किया और एक दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा।
सुरेश रैना ने फोटो शेयर कर लिखा- हमारे परिवार के स्तंभ प्रियंका को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हम अपने हर कदम पर आपका साथ पाकर धन्य महसूस करते हैं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं, आज भी, कल भी और हमेशा।
सुरेश रैना और प्रियंका बचपन से एक दूसरे को जानते थे। बचपन की दोस्त उस समय दूर हो गए जब प्रियंका का परिवार पंजाब शिफ्ट हो गया। साल 2008 के में दोनों की एयरपोर्ट पर छोटी सी मुलाकात हुई। इसके लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने 2015 में शादी कर ली थी। अब सुरेश और प्रियंका के परिवार में ग्रेसिया और रियो दो बच्चे भी हैं।
प्रियंका चौधरी रैना नीदरलैंड्स में बैंकिंग इंडस्ट्री में काम करती थीं। बीटेक करने के बाद प्रियंका ने एक आईटी प्रोफेशनल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन वो बाद में भारत आ गईं थीं।