मध्यप्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश का दौर फिर शुरू होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राजधानी भोपाल समेत 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन बाद पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग ने मंगलवार को विदिशा, राजगढ़ और आगर-मालवा में अति भारी बारिश और भोपाल, देवास, शाजापुर, अशोकनगर और शिवपुरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश का एक दौर पहले ही आ चुका है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक़ 4 जुलाई के बाद 3 सिस्टम एक्टिव होने का प्रदेश असर दिखेगा। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने और गुजरात और नॉर्थ वेस्ट यूपी के ऊपर भी सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश में बारिश होगी।
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाला एक और मानसूनी सिस्टम मप्र की तरफ आया तो 6 या 7 जुलाई से भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में तेज बारिश का एक दौर और आ सकता है।