:महाराष्ट्र नव-निर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की वकालत की है. पुणे में रैली को संबोधित करते राज ठाकरे ने यह बात कही। गणेश कला क्रीड़ा मंच में हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने अयोध्या दौरे के रद्द होने, लाउडस्पीकर विवाद और यूसीसी यानि यूनिफार्म सिविल कोड पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अयोध्या दौरा रद्द होने पर कई लोग खुश हो गए। ज्ञातव्य है कि राज ने अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की बात कही थी लेकिन बाद में यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। माना जा रहा है कि पुणे रैली Raj Thackeray Pune Rally में अपने संबोधन में वे अयोध्या दौरा रद्द करने का कारण बताएंगे और नई तारीख का ऐलान भी करेंगे। रैली में राज ठाकरे ने स्पष्ट कहा कि लाउडस्पीकर आंदोलन एक दिन का नहीं है। यह तो चलता रहेगा। उन्होंने यूनिफार्म सिविल कोड की बात भी कही। इसके साथ ही ठाकरे ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लाया जाना चाहिए। 

इस रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। रेली से पहले पुणे पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि राज ठाकरे को अपने संबोधन के जरिए किसी समुदाय का अपमान नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही पुणे पुलिस ने कुल 13 शर्तों के साथ आयोजन की अनुमति दी है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल राज ने राज्य में मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकार का मुद्दा सबसे पहले उठाया था। उन्होंने प्रदेश की उद्धव ठाकरे सरकार को ये लाउडस्पीकर हटाने की चेतावनी देते हुए कहा था कि ऐसा नहीं हुआ तो उनके लोग मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा पाठ करेंगे। उनके इस बयान का राष्ट्रव्यापी असर हुआ। यूपी समेत कई राज्यों लाउडस्पीकर के खिलाफ कार्रवाई हुई। महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की साझा सरकार की अगुवाई कर कर रहे उद्धव ठाकरे को चिंता है कि राज की बयानबाजी प्रदेश का माहौल बिगाड़ सकती है।