राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान विधानसभा को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा मेल मिलने के सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी राजीव शर्मा से फोन पर बातचीत की। फिलहाल एहतियातन विधानसभा परिसर को खाली कराया गया है।
धमकी मिलने के बाद, बम निरोधक दस्ता और विशेष पुलिस बल विधानसभा परिसर में पहुँच गए हैं। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद, सुरक्षा एजेंसियाँ तुरंत हाई अलर्ट पर आ गई हैं। फिलहाल, पूरे विधानसभा परिसर की जाँच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियाँ फिलहाल धमकी भरे ईमेल की जाँच कर रही हैं, और मामले के हर पहलू की गहन जाँच की जा रही है। DGP फिलहाल जोधपुर के दौरे पर हैं।