राजस्थान की की सियासत में चल रहे संकट के बाद अब ब्यूरोक्रेसी में  भी हड़कंप मच गया है। राजस्थान में एक महिला आरएएस अधिकारी पूजा मीणा ने आईएएस पवन अरोड़ा पर सेक्स रैकेट चलाने के आरोप लगाए हैं। पूजा मीणा का आरोप है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नजदीकी मंत्री शांति धारीवाल का पवन अरोड़ा को संरक्षण प्राप्त है।  

दूसरी ओर आईएएस पवन अरोड़ा ने पूजा मीणा के आरोपों को नकारा है। उनका कहना है कि पूजा मीणा के सभी आरोप असत्य, मनगढ़ंत और बेबुनियाद हैं। आरोप प्रत्यारोप के बीच राजस्थान के प्रशासनिक महकमों में हड़कंप मचा है। 

पूजा मीणा ने मीडिया के सामने पवन अरोड़ा पर कई आरोप लगाए। पूजा मीणा ने कहा कि 'आईएएस पवन अरोड़ा बहुत गंदे आदमी हैं। वे राजस्थान सरकार के सबसे बदमाश आदमी हैं। जब वे डीएलबी डिपार्टमेंट में थे, तभी से महिलाओं का ग्रुप बना रखा था और डिपार्टमेंट में सेक्स रैकेट चला रखा था। वह ऐसी औरतों को अधिकारियों से जोड़ता है, ताकि उनक को फंसाकर रखे।

पूजा मीणा ने आरोप लगाया कि पवन अरोड़ा फेक न्यूज, फेक वीडियो और आईडी भी बनाते हैं। वे लोकेशन ट्रैस करना, हैकिंग करना, झूठे मैसेज बनाकर फंसाने का काम भी करते हैं। 

झालावाड़ नगरपरिषद की आयुक्त पूजा मीणा ने आरोप लगाया कि मंत्री शांति धारीवाल के संरक्षण की वजह से पवन अरोड़ा परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'यह आईएएस अधिकारी पिछले सात-आठ सालों से मेरा हरसमेंट कर रहा है। 

गौरतलब है किनगर परिषद झालावाड़ में आयुक्त पद से पूजा मीणा का तबादला  जनवरी में  नागौर नगर परिषद में आयुक्त के पद पर कर दिया गया। फिर उसी दिन आदेश में संशोधन कर उन्हें नई पदस्थापना के आदेशों की प्रतीक्षा में रखते हुए निदेशालय में भेज दिया गया। हालांकि, 10 जनवरी को एक और नया तबादला आदेश निकाल कर उन्हें जयपुर हैरिटेज नगर निगम में उपायुक्त पद पर पोस्टिंग दे दी गई।