राजीव कुमार को 15 मई 2022 से भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया जायेगा। वह वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के इस्तीफ़े के बाद पद ग्रहण करेंगे। सुशील चंद्रा 1 सितंबर, 2020 से ECI के मुख्य चुनाव आयुक्त है।
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 12 मई को कानून मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसार नियुक्ति की गई है। केंद्रीय कानून एबं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्विटर पोस्ट के जरिये ट्वीट कर राजीव कुमार को बधाई दी।
In pursuance of clause (2) of article 324 of the Constitution, the President is pleased to appoint Shri Rajiv Kumar as the Chief Election Commissioner with effect from the 15th May, 2022.
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) May 12, 2022
My best wishes to Shri Rajiv Kumar pic.twitter.com/QnFLRLiVPm
जानिए कौन हैं राजीव कुमार?
राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी 1960 को हुआ था। उनके पास बीएससी, एलएलबी, पीजीडीएम और एमए पब्लिक पॉलिसी में अकादमिक डिग्री है। बिहार/झारखंड कैडर 1984 बैच के भारतीय सिविल सेवा अधिकारी, राजीव कुमार फरवरी 2020 में आईएएस पद से सेवानिवृत्त हुए।
इसके बाद उन्होंने अप्रैल 2020 में सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) की अध्यक्षता संभाली और 1 सितंबर, 2020 को चुनाव आयुक्त के रूप में ECI में शामिल हुए। उनके पास सामाजिक, पर्यावरण और वन, मानव संसाधन, वित्त और बैंकिंग के क्षेत्र में विभिन्न केंद्रीय और राज्य मंत्रालयों में 36 साल की सरकारी सेवा का अनुभव है।
राजीव कुमार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), SBI, NABARD के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक भी रह चुके है। वह आर्थिक खुफिया परिषद के सदस्य भी रहे हैं, इसके अलावा वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (FSDC) के सदस्य, बैंक बोर्ड ब्यूरो के सदस्य, वित्तीय क्षेत्र नियामक नियुक्ति खोज समिति के सदस्य (FSRASC), और कई अन्य बोर्ड और समितियों में सदस्य के रूप में शामिल रहे है।