तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुष्मिता देव का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब टीएमसी पहले से ही अंदरूनी असंतोष और नेताओं के पार्टी छोड़ने की घटनाओं का सामना कर रही है। 

सुष्मिता के को पार्टी के लिए एक और राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इस्तीफे के पीछे की वजहों को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सुष्मिता देव लंबे समय से टीएमसी का प्रमुख चेहरा रही हैं और पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। 

Image

खास बात है कि सुष्मिता साल 2021 में कांग्रेस को अलविदा कहकर टीएमसी में शामिल हुई थीं। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी का काफी करीबी माना जाता था। वह दिवंगत कांग्रेस नेता संतोष मोहन देव की बेटी हैं। वह करीब 3 दशक तक कांग्रेस के साथ रही थीं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में सुष्मिता देव ममता बैनर्जी की तारीफ करती नजर आई थीं। उन्होंने कहा थ कि ामता दी की ताकत उनकी जनता है, ममता दी की ताकत ईमानदारी है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कह रहा है, हमारे बारे में क्या नारे लगाए जा रहे हैं। ममता दी में हालात बदलने की क्षमता है। यह चुनौती है और इससे निपटने में हम सक्षम हैं और यह कुछ समय की ही बात है।