वनप्लस 10 आरटी को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। लांच से पहले ही फोन की रैम व कैमरे आदि की जानकारी लीक हो गई। टिपस्टर मुकुल शर्मा ने जानकारी दी है कि वनप्लस 10 आरटी 120 एच झेड अमोलेड पैनल के साथ आएगा। फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन 8 जीबी रैम / 128 जीबी स्टोरेज मॉडल और एक 12 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज में पेश किए जाने की उम्मीद है। फोन एंड्रॉयड 12 ओएस काम कर सकता है, जिसके ऊपर ऑक्सीजन ओएस 12 की एक लेयर होने की उम्मीद है।
मुकुल शर्मा का मानना है कि आने वाला वन प्लस 10 आरटी भारत में ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च होगा। रिपोर्ट के मुताबिक फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट मिल सकता है, जिसमें एक 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, एक 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी स्रैपर और एक 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा जानकारी मिली है कि फोन के फ्रंट में पंच-होल कटआउट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।