मध्यप्रदेश की राजनीति में एक नया नाम इन दिनों काफ़ी चर्चा में है। वह नाम है बुलडोज़र मामा..! ये नया नाम मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का है।भोपाल के विधायक रामेश्वर शर्मा ने शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल की दूसरी सालगिरह पर घर पर बुलडोजर परेड कराई और जश्न मनाया। इसमें सीएम शिवराज भी शामिल हुये।
बुलडोज़र मामा ज़िंदाबाद
— Rameshwar Sharma (@rameshwar4111) March 23, 2022
युवा सदन पधारे मुख्यमंत्री जी को अभिवादन कर अभिभूत हूँ.
आपका स्नेह आशीर्वाद सदा बना रहे आप इसी तरह मध्यप्रदेश को स्वर्णिम एवं आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने में जुटे रहें यही श्री राम से प्रार्थना है. #बुलडोज़र_मामा@ChouhanShivraj @OfficeofSSC @BJP4MP pic.twitter.com/ckJqkgNi0X
साथ ही विधायक रामेश्वर शर्मा ने ट्विट करते हुए लिखा कि, बुलडोज़र मामा ज़िंदाबाद..! युवा सदन पधारे मुख्यमंत्री जी को अभिवादन कर अभिभूत हूँ। आपका स्नेह आशीर्वाद सदा बना रहे आप इसी तरह मध्यप्रदेश को स्वर्णिम एवं आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने में जुटे रहें यही श्री राम से प्रार्थना है।
#BREAKINGNEWS
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) March 23, 2022
सीएम शिवराज पहुंचे रामेश्वर शर्मा के बंगले
रामेश्वर शर्ना ने कराई बुलडोजर परेड pic.twitter.com/4EVAbh3lLL
हाल ही में एक बयान में सीएम शिवराज ने कहा था कि, गुंडे और बदमाश यह ना समझना कि ये कांग्रेस और कमलनाथ की सरकार है। यह मामा का राज है गड़बड़ करी तो छोडूंगा नहीं। मामा का बुलडोजर चला है अब रुकेगा नहीं जब तक बदमाशों को दफन नहीं कर देगा। किसी भी भाई-बहन को डरने की आवश्यकता नहीं हैं। सबके साथ आपका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खड़ा हैं, भारतीय जनता पार्टी की सरकार खड़ी है।