द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. इसी के साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने निशाना साधा है.

पूर्व सीएम और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर साधा निशाना

पूर्व सीएम और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए कहा कि निवर्तमान राष्ट्रपति (रामनाथ कोविंद) अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जहां भारतीय संविधान को अनेक बार कुचला गया. चाहे आर्टिकल 370 की बात हो,या नागरिकता कानून (CAA) हो या अल्पसंख्यकों या दलितों को निशाना बनाना हो. उन्होंने भारतीय संविधान के नाम पर भाजपा के राजनीतिक  एजेंडे को पूरा किया. 

ट्विटर पर लोगो के निशाने पर रहीं पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती

उनके इस ट्वीट के साथ ही वह लोगो के निशाने हर आ गई है. एक यूजर ने लिखा की तुम्हे क्या फर्क पड़ता है  इंडियन कंस्टीटूशन के साथ क्या होता है ? तुम्हे तो पाकिस्तान की चिंता ज्यादा रहती है..वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि Lol आप संविधान की बात कर रही हैं.. और भारतीय संविधान के लिए चिंतित हैं.. पहले भारत को अपने देश के रूप में स्वीकार करना शुरू करें.. जय हिंद.

इससे पहले महबूबा मुफ्ती ने  'हर घर तिरंगा अभियान' को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साध चुकी है.